आगरालीक्स…. आगरा में धनतेरस पर दो दिन में 550 करोड़ की बिक्री, चांदी की सिल्ली भी बिकी, आटोमोबाइल इंडस्ट्री में आया बूम, कपड़ों की भी जमकर खरीदारी।
आगरा में शनिवार और रविवार को दो दिन धनतेरस पर बाजारों में रौनक रही, दो दिन में जमकर बिक्री हुई। त्योहार पर सबसे ज्यादा बिक्री बुलियन की हुई, एक अनुमान के तहत दो दिन में 150 करोड़ रुपये की बिक्री हुई। वहीं, ज्वैलरी की अनुमानित बिक्री दो दिन में 70 करोड़ की हुई।

आटोमोबाइल इंडस्ट्री 120 करोड़ रुपये
दीपावली पर आटोमोबाइल इंडस्ट्री में भी बूम आ गया है। दो दिन में 120 करोड़ का कारोबार आटोमोबाइल इंडस्ट्री में हुआ है। दोपहिसा वाहनों की बिक्री करीब 40 करोड़ की हुई है।
बर्तन भी 30 करोड़ के बिके
इसके साथ ही बर्तनों की भी खूब बिक्री हुई। बर्तन करीब 30 करोड़ के बिके हैं, रेडीमेड गारमेंट, मिठाई, सजावट के साथ ही हर क्षेत्र में खूब बिक्री हुई।