आगरालीक्स…आगरा में अब सहालग के लिए बाजारों में तैयारी चल रही है। कोरोना के दो साल बाद बाजारों में रौनक है। कपड़ों के शोरूम से लेकर ज्वैलरी शोरूम पर भीड़ दिखाई देने लगी है।

दीपावली पर पांच दिन में 700 करोड़ से अधिक की बिक्री हुई, अब नवंबर से सहालग शुरू हो रहे हैं। देवोत्थान एकादशी से सहालग शुरू हो रहे हैं, इसके लिए खरीदारी शुरू हो गई है। सुबह से रात तक बाजारों में भीड़ दिखाई दे रही है। उम्मीद है कि अच्छी बिक्री होगी।
देवोत्थान एकादशी से शादी समारोह होंगे शुरु
देवोत्थान एकादशी पर चार नवंबर से शादी शुरू हो रही हैं। इसके बाद नवंबर और दिसंबर में सहालग हैं। शादी समारोह के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं, जमकर खरीदारी की जा रही है।