आगरालीक्स…आगरा में धुंध छाने के साथ ही प्रदूषण बढ़ रहा है, नाक बहने के साथ गले में खराश और अस्थमा रोगियों को परेशानी हो रही है, मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है।

आगरा में दीपावली के बाद से प्रदूषण बढ़ा है और धूल कण भी बढ़ गए हैं। इससे अस्थमा के मरीजों को परेशानी हो रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों और क्लीनिक की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लगने लगी है। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
मास्क लगाने की सलाह
बदलते मौसम में डॉक्टर लोगों को मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं। बच्चों के साथ ही जिन लोगों को सांस लेने की समस्या है उनके लिए मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है। मास्क लगाने से इन बीमारियों से बच सकते हैं।