Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Inspector underground accused of changing the section of murderous attack by taking bribe…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स​क्राइम

Agra News: Inspector underground accused of changing the section of murderous attack by taking bribe…#agranews

103

आगरालीक्स…आगरा में दरोगा हुआ अंडरग्राउंड. 50 हजार की रिश्वत लेकर हटा दी थी जानलेवा हमले की धारा. एसएसपी ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

आगरा का दरोगा अंडरग्राउंड हो गया है. उसके ऊपर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेकर जानलेवा हमला व गर्भपात की धाराएं हटाने का आरोप है. एसएसपी ने आरोपी दरोगा को अरेस्ट करने के आर्डर दिए हैं. लेकिन दरोगा अब अडंरग्राउंड हो गया है. आरोपी दरोगा का नाम मनवीर सिंह है और वह छह दिन से थाने में अनुपस्थित चल रहे हैं. मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी दरोगा के घर पर दबिशभी दी लेकिन वे घर पर नहीं मिले. अब पुलिस दरोगा की तलाश में उसके रिश्तेदारों तक पहुंच रही है.

ये है मामला
आगरा के थाना एत्माउददौला में खुशबू ने तीन अगस्त 2022 को अपने पति संजय, ससुर रनवीर और सास शिव कुमारी निवासी औरंगाबाद मथुरा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमला, आपराधिक साजिश और गर्भपात कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना थाना एत्माउददौला में तैनात सब इंस्पेक्टर मनवीर सिंह को दी गई। आरोप है कि खुशबू के पति संजय से ​सब इंस्पेक्टर मनवीर सिंह ने 50 हजार रुपये रिश्वत ली और जानलेवा हमला और गर्भपात कराने की धारा हटाने के बाद दहेज उत्पीड़न में चार्जशीट लगा दी।

थाने में वीडियो बनाने पर हुआ विवाद और खुल गया मामला
नोटिस तामील कराने के लिए सब इंस्पेक्टर मनवीर सिंह ने संजय को थाने पर बुलाया, आरोप है कि संजय ने थाने पर अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने पर उसका पुलिस कर्मियों से विवाद हो गया, उसका वीडियो भ्ज्ञी डिलीट करा दिया।

संजय ने एसएसपी कार्यालय में कर दी शिकायत
इस मामले में संजय ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की, आरोप लगाए कि सब इंस्पेक्टर मनवीर सिंह ने धाराएं हटाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत ली, इस मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सीओ छत्ता को मामले की जांच सौंप दी, सीओ की जांच में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने की पुष्टि होने पर एसएसपी ने मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दे दिए।

दर्ज किया गया मुकदमा
इस मामले में इंस्पेक्टर एत्माद्दौला विनोद कुमार की तरफ से सब इंस्पेक्टर मनवीर सिंह के खिलाफ चौथ मांगने, गाली गलौज और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!