आगरालीक्स…आगरा के एसएन में नई विधि से कूल्हे व घुटने के जटिल प्रत्यारोपण एवं रिवीजन सर्जरी पर डॉक्टरों ने दी जानकारियां. 100 हड्डी रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया. दिखाई गई घुटना प्रत्यारोपण की लाइव रिकार्डेड सर्जरी…
कूल्हे व घुटने के जटिल प्रत्यारोपण एवं रिविजन सर्जरी में नयी विधि से इलाज हेतु एसएन मेडिकल कालेज, आगरा के अस्थि रोग विभाग और आगरा ओर्थोपेडिक सोसायटी के सहयुक्त तत्वाधान में आज ऑडिटोरियम बिल्डिंग में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. इसके साथ ही आगरा ओर्थोपेडिक सोसाइटी का फाउंडेशन-डे भी मानया गया। इस कार्यशाला के आयोजन अध्यक्ष डा. सीपी पाल एवं सचिव डॉ. अमृत गोयल ने कूल्हे और घुटने के जटिल प्रत्यारोपण एवं रिविजन सर्जरी की नयी तकनीकों के बारे में जानकारी दी। डॉ. आरके शर्मा ने एओएस फाउण्डेशन डे पर आरेशन दिया. रोबोट के माध्यम से डॉ. रावल ने घुटना प्रत्यारोपण की लाइव रिकार्डेड सर्जरी दिखाई.
विषय विशेषज्ञों में दिल्ली के डॉ. राजू वैश, डॉ. सीएस यादव, डॉ. आरके आर्या, डॉ. सुभाष जहांगीर, डॉ. मृणाल शर्मा, डॉ. अमित श्रीवास्तव, लखनऊ के डॉ. आशीष कुमार, डॉ. एसके श्रीवास्तव, बनारस के डॉ. संजय यादव आदि ने कार्यशाला में अपने—अपने व्याख्यान दिए. आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. मानवेंद्र शर्मा, सचिव डॉ. शशिपाल सडाना द्वारा बताया गया कि इस कार्यशाला में आगरा एवं आसपास के जिलों के लगभग 100 हड्डी रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया.

कार्यशाला का उद्घाटन दोपर को मुख्य अतिथि एसएन मेडिकल कॉलेज के डीएन एवं प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता और अतिथि आफ आनर डॉ. अतुल श्रीवास्व, प्रेसिडेंट इलेक्ट इंडियन आर्थोपेडिक एसोसिएशन द्वारा किया गया. इस कार्यशाला में एसएन मेडिकल कॉलेज के हड्ढी रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक मित्तल, डॉ. ब्रजेश शर्मा, डॉ. रजत कपूर, डॉ. अश्वनी सडाना, डॉ. केएस दिनकर, डॉ. रविकांत, डॉ. हेमंत चाहर, डॉ. मयूर गुप्ता एवं डॉ. सुशील सैनी भी अपना योगदान दिया.
इस कार्यशाला के लिए आगरा के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. केके पूर्ति, डॉ. एससी साहू, डॉ. हरीश चन्द्रा, डॉ. संजय धवन, डॉ. रवि सबरवाल, डॉ. अशोक विज, डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. अरुण कपूर, डॉ. अनूप खरे, डॉ. अरुन गुप्ता, डॉ.विपुल अग्रवाल, डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. अनुपम गुप्ता एवं डॉ. अतुल अग्रवाल ने भी भाग लिया.