आगरालीक्स…आगरा में इस बार कड़ाके की सर्दी के आसार. नवंबर के पहले सप्ताह से ही दिख सकता है इसका असर. तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. जानें मौसम का पूरा अपडेट
मौसम विभाग ने इस बार आगरा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के आसार जताए हैं. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि नवंबर माह के शुरुआती सप्ताह से ही सर्दी अपना असर दिखाना शुरू कर सकती है. देश में 6 नवंबर से एक्टिव होने जा रहे दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर दिखाई दे सकता है. इस बार ठिठुरनभरी सर्दी दिन में भी पड़ सकती है.

आगरा में आज सुबह सर्दी का असर दिखाई दिया. सुबह 8 बजे तक धुंध दिखाई दी. सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोग भी इस हल्की सर्दी से बचाव करते हुए दिखाई दिए. इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला हे. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा और ये अभी भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.