आगरालीक्स ….आगरा सहित देश भर में सहालग पर राहत, आज से एलपीजी सिलेंडर 115 रुपये सस्ता, जानें अब नए रेट।
हर महीने की एक तारीख को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी किए जाते हैं। नए रेट के अनुसार, 19 किलो का कामर्शिलय एलपीजी सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया है। लेकिन अभी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले छह जुलाई को एलपीजी के सिलेंडर के रेट में बदलाव किया गया था।

आईओसीएल के मुताबिक, एक नवंबर से इंडेन के एक किलो के कामर्शियल सिलेंडर की कीमत 115.50 रुपये कम हो गई है, अभी यहां 1859 रुपये में कामर्शियल गैस सिलेंडर मिल रहा था, अब यह 1744 रुपये में मिलेगा।
घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं
वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर आगरा में 1065.50 रुपये का है। दिल्ली में 1053 रुपये का है, जबकि मुंबई में 1052.50 रुपये।