आगरालीक्स…आगरा के बड़े बिल्डर प्रखर गर्ग को पुलिस ने किया अरेस्ट, धोखाधड़ी के मामले में अरेस्ट किया, तबीयत बिगड़ने पर एसएन में भर्ती
आगरा के बड़े बिल्डर प्रखर गर्ग को थाना हरीपर्वत पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में रविवार को अरेस्ट कर लिया. पुलिसने उसे कोर्ट में पेश किया. प्रखर गर्ग पर ढाई करोड़ रुपये हड़पने का आरोप था और चेक बाउंस होने पर अधिक्ता की ओर से बिल्डरदंपत्ति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इस मामले में कोर्ट ने बिल्डर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे.
ये है पूरा मामला
थाना हरीपर्वत अंतर्गत बाग फरजाना में रहने वाले अधिवक्ता अनुराग गुप्ता ने पिछले साल अगस्त 2021 में बिल्डर प्रखर गर्ग, उनकी पत्नी, भरतपुर हाउस कॉलोनी में रहने वाले कारोबारी अतुल कुमार सोढ़ी और उनकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. अधिवक्ता के अनुसार उन्होंने बिल्डर प्रखर को बिजनेस में लगाने के लिए रकम दी थी जिसे उन्होंने नहीं लौटाया. जब वह अपनी रकम मांगने लगे तो प्रखर गर्ग ने टालमटोल करना शुरू कर दिया. बाद में एक चेक दिया जो कि बाउंस हो गया.

इसके बाद अधिवक्ता अनुराग गुप्ता ने ढाई करोड़ रुपये को धोखाधड़ी से हड़पने का आरोप लगाया था. इस मामले में कोर्ट ने आरोपी प्रखर गर्ग के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे. रविवार को थाना हरीपर्वत पुलिस ने आरोपी प्रखर गर्ग को अरेस्ट कर लिया , तबीयत बिगड़ने पर एसएन में भर्ती .