आगरालीक्स…8 नवंबर को चंद्रग्रहण के कारण ठाकुरजी के दर्शन टाइम में किया गया बदलाव. सुबह सवा घंटे और शाम को 1 घंटे ही हो सकेंगे दर्शन
8 नवंबर को बांकेबहारी जी के दर्शन को जा रहे हैं तो नई टाइमिंग देख लें. 8 नवंबर को चंद्रग्रहण के कारण बांकेबिहारी जी के दर्शनों के टाइम में बदलाव किया गया है. सूतक काल के कारण 8 नवंबर को सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर ठाकुर जी के दर्शन होंगे और सात बजे पट बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद ग्रहण समाप्त होने के बाद शाम को सात बजकर 30 मिनट पर मंदिर के पट खुलेंगे और रात 8 बजकर 30 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे.