आगरालीक्स…मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे. आगरा—झांसी एक्सप्रेस रही कैंसिल, पांच गाड़ियों का रूट बदला. यात्रियों को हुई परेशानी
मंगलवार को उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झॉंसी –भीमसेन खंड में वीरांगना लक्ष्मीबाई झॉंसी यार्ड मे मालगाड़ी लोडेड(बीटीपीएन)के 05 डिब्बे समय लगभग 05.30 बजे पटरी से उतर गए। इसके फलस्वरूप वीरांगना लक्ष्मीबाई झॉंसी-मुस्तरा एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई झॉंसी-करारी दोनो दिशाओं में अप एवं डाउन दोनों लाइन बाधित हो गई ।
इसमे किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है। इसके बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटना राहत गाड़ी को रवाना किया गया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर रिस्टोरेशन हेतु पहुंच गए। रिस्टोरेशन कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है।
समय 06.25 बजे आगे के हिस्से को मुस्तरा की दिशा में खींच कर घटना स्थल से हटाया गया और समय 06.40 बजे पीछे के हिस्से को खींच कर हंप लाइन में 07.05 बजे पहुंचाया गया। अप लाइन पर से 07.45 पर परिचालन प्रारंभ किया गया। पहली गाड़ी लखनऊ इंटरसिटी समय 07.45 बजे घटना स्थल से रवाना हुई ।
ये ट्रेन रही कैंसिल
दिनांक 08.11.2022. को यात्रा प्रारंभ करने वाली गाड़ी सं –11807/11808 वीरांगना लक्ष्मीबाई झॉंसी-आगरा- वीरांगना लक्ष्मीबाई झॉंसी
इन गाड़ियों का बदला रूट
- गाड़ी सं 12625 त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना-ग्वालियर
- गाड़ी सं 00761 रेनिगुंटा – निज़ामुद्दीन का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना-ग्वालियर
- गाड़ी सं 12707 तिरुपति – निज़ामुद्दीन का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना–कोटा-मथुरा
4 . गाड़ी सं 11077 पुणे –जम्मूतवी का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना-शिवपुरी -ग्वालियर - गाड़ी सं 12137 मुंबई -फिरोजपुर का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना- शिवपुरी -ग्वालियर
शॉर्ट टर्मीनेशन
दिनांक 08.11.2022. को यात्रा प्रारंभ करने वाली गाड़ी सं –11901 आगरा- वीरांगना लक्ष्मीबाई झॉंसी को ग्वालियर स्टेशन पर शॉर्ट ऑरिजिनेट और 11902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झॉंसी –आगरा को ग्वालियर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है |