आगरालीक्स…आगरा में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव. आकर्षक प्रकाश से जगमगाए गुरुद्वारे. आतिशबाजी कर दी बधाइयां…
गुरुद्वारा साहिब जादा बाबा अजीत सिंह जी अजीत नगर गेट आगरा में श्री गुरु नानक देव जी के 553 में प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा भाव एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया जिसमें एक हफ्ते से चल रही प्रभात फेरी का आज समापन हुआ. जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा आतिशबाजी कर एक दुसरे को बधाई दी गई. गुरुद्वारे में सुखमणि साहिब जी के पाठ एवं निशान साहिब की सेवा की गई कीर्तन गायन करके संतों को निहाल किया एवं गुरु का अटूट लंगर बताया गया वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह.

इस मौे पर परमातमा सिंह अरोड़ा, चरणजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, हरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरसिमरन सिंह, दलजीत सिंह, ज्ञानी कानेल् सिंह, सुरेंदर पाल सिंह, जगदीप सिंह सचदेवा, गुरु सेवक मनोज नोतनानी, इकबाल सिंह, बाबा वीरजीअमन प्रीत सिंह दिनेश अरोड़ा और समूह गुरु प्रेमी उपस्थित रहे.