आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने आस्ट्रेलियन बिल्ली जैकी को ढूंढकर बच्चों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, बच्चों ने कहा थैंक यू पुलिस अंकल…
आपने हत्या, आत्महत्या, चोरी, डकैती की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस को जरूर देखा होगा। लेकिन आगरा के थाना मंटोला पुलिस के द्वारा एक ऐसा अनोखा काम किया गया, जिससे मासूम बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई, और बच्चो ने पुलिस से कहा थैंक यू पुलिस अंकल। सोमवार की दोपहर को थाना मंटोला क्षेत्र के अंतर्गत सदर भट्टी की रहने वाली रीजा की ऑस्ट्रेलियन बिल्ली जैकी गुम हो गई थी। सदर भट्टी पर रहने वाले बच्चे रीजा समीर, रयान अली, आहिल समीर और मायशा रो रहे थे। तभी यह सभी बच्चे रोते हुए थाना मंटोला पहुंचे, वहा पर एसओ राजवीर सिंह थे। बच्चो में एसओ को बिल्ली गुम होने की जानकारी दी। बच्चो को रोता देख राजवीर सिंह ने बच्चो से कहा कि आपकी ऑस्ट्रेलियन बिल्ली हम ढूंढ कर आपको देंगे।
सीसीटीवी से पता चला
जिसके बाद से पुलिस के द्वारा बिल्ली की छानबीन शुरू की गई। हालांकि सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना पर पता चला कि यह ऑस्ट्रेलियन बिल्ली शहीद नगर में है। थाना पुलिस के द्वारा 24 घंटे के अंदर ही बिल्ली को ढूंढ लिया गया, और थाने में सभी बच्चो को बुला कर एसओ राजवीर सिंह और कांस्टेबल राजकुमार के द्वारा बिल्ली को सुपुर्द कर दिया गया। ऑस्ट्रेलियन बिल्ली जैकी को देख बच्चो के चेहरे पर मुस्कान लौट आई, और बच्चों ने थाने के अंदर पुलिस का शुक्रिया अदा किया।
बिल्ली को घर से ले गया था कोई
रीजा समीर और रयान अली ने बताया कि हमारी ऑस्ट्रेलियन बिल्ली को एक कोई घर के बाहर से ले गया था। जिसके बाद हम बहुत निराश थे, और रो रहे थे। तभी हमने पुलिस अंकल से इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद उन्होंने हमारी ऑस्ट्रेलियन बिल्ली को ढूंढ कर हमे दे दिया।