Wednesday , 25 November 2026
Home टॉप न्यूज़ England is the new T20 champion. Defeated Pakistan by five wickets in the final
टॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

England is the new T20 champion. Defeated Pakistan by five wickets in the final

327

आगरालीक्स…इंग्लैंड नया टी 20 चै​म्पियन. फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया. फिर हीरो निकले बेन स्टोक्स

मेलबर्न में खेले गए टी 20 विश्व कप 2022 के फाइनल में आज इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब जीत लिया है. इंग्लैंड चैम्पियन बना है और टी 20 विश्व कप में दूसरी बार इस खिताब को जीतने में कामयाब रहा है. पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 138 रन का लक्ष्य दिया था जिसे इंग्लैंड ने एक ओवर शेष रहते ही हासिल कर लिया. इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने नाबाद 52 रन की पारी खेली जिसमें एक छक्का और पांच चौके शामिल रहे.

फाइनल मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान की सलामी जोड़ी कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान से काफी उम्मीदें थी लेकिन एक बार फिर से दोनों ने काफी धीमी शुरुआत की. रिजवान 15 रन बनाकर आउट हो गए जबकि आक्रामक बल्लेबाज हारिस भी आज धीमे रहे और 10 रन बनाकर वो भी आउट हो गए. कप्तान बाबर आजम ने एक या दो शॉट अच्छी लगाए लेकिन वो भी 32 रन पर आउट हो गए. शान मसूद ने सबसे ज्यादा 38 रन की पारी खेली. इसके अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज आज लय में नहीं दिखा. इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने 4 ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि आदिल राशिद ने भी दो विकेट लिए और पाकिस्तान का स्कोर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन बन.

इंग्लैंड की शुरुआत भी खराब रही. पहले ओवर में ही शाहीन अफरीदी ने अंतिम गेंद पर एलेक्स हेल्स को क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद कप्तान बटलर ने पारी को संभाला, लेकिन फिल शॉल्ट भी 10 रन बनाकर हारिस रउफ का शिकार हो गए. 17 गेंदों पर 26 रन की पारी खेलकर बटलर भी रउफ की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद बेन स्टोक्स और हैरी ब्रुक ने संभलकर पारी को संभाला और स्कोर 100 के करीब ले जाने लगे लेकिन शादाब खान ने 20 रन के स्कोर पर हैरी ब्रुक को चलता कर दिया. चौथा विकेट 84 रन पर गिरा. इसके बाद मोईल अली के साथ मिलकर बेन स्टोक्स ने पारी को विजय तक पहुंचाने में मदद की. लेकिन 7 रन शेष रहते ही मोइन अली मोहम्मद वसीम की गेंद पर आउट हो गए लेकिन इस मैच के हीरो रहे बेन स्टोक्स ने नाबाद 52 रन की पारी खेलकर टीम को एक ओवर पहले ही जिता दिया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Lord Jagannath gave darshan in the Rajadhiraja attire on Kartik Purnima, Agra

आगरालीक्स…आगरा में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रीजगन्नाथजी ने दिए राजाधिराज वेश में दर्शन....

टॉप न्यूज़

Agra News: Grand tableaux featured during the Shri Krishna Leela Mahotsav in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में निकली भव्य झाकियां. कंस वध के...

टॉप न्यूज़

Agra News: Police caught five bike thieves; six stolen bikes were recovered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पलक झपकते ही लॉक तोड़कर करते थे बाइक चोरी. पुलिस...

टॉप न्यूज़

Agra News: Civil Defence Air Red / Blackout Mock Exercise-2026 held at Police Lines, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा के पुलिस लाइन में शाम 6 बजे हवाई हमले...

error: Content is protected !!