
इंग्लैंड में जन्मी 27 वर्षीय जेमी ली फॉल्कनर मिस युनिवर्स 2016 चुनी गई हैं। पांच फीट आठ इंज हाइट के साथ जेमी ली लोकप्रिय हैं। गुरुवार को वे आगरा पहुंची, यहां शिरोज हैंगआउट में उन्होंने एसिड अटैक सरवाइवर्स के साथ जमकर मस्ती की। शिरोज हैंगआउट में समय बिताया, उनके साथ फोटो किए। इसके बाद वे पीले लिवाज में ताजमहल पहुंची। यहां उन्होंने ताज महल की पच्चीकारी के बारे में जानकारी ली। मुमताज की याद में बनाए गए मोहब्बत की निशानी के इतिहास के बारे में जाना और यहां आने वाले पर्यटकों को देखकर कर उत्साहित दिखीं।
एसिड अटैक सरवाइवर्स को सलाम
मिस यूनिवर्स जेमी ली फॉल्कनर ने एसिड अटैक सरवाइवर्स को उनकी हिम्मत के लिए सलाम किया और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए अलग अलग अंदाज में फोटो कराए। उनकी हिम्मत को बडी जीत मानते हुए विक्ट्री के साइन के साथ फोटो कराए।
अप्रैल में मलेशिया की महारानी ने किया ताज का दीदार
आगरा में दुनिया के दो शाही परिवार थे, वे यहां ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। ब्रिटेन के शाही जोडे के लिए शाही इंतजाम थे, उनसे पहले मलेशिया की महारानी तुआंकू हजा हमीनह बिनती आम पर्यटकों की तरह ताजमहल में पहुंची, ताज का दीदार किया। गर्मी में डायना बेंच पर फोटो खिंचवाए और वापस लौट गई। उनके लिए न तो बेरिकेडिंग की गई और न ही किसी पर्यटक का प्रवेश रोका गया। ताजमहल के सेंट्रल टैंक पर उन्होंने 17 सदस्यीय दल के साथ फोटो खिंचवाए।
दोपहर 12 बजे मलेशिया की महारानी ताजमहल पहुंचीं। वे ताजमहल में दो घंटे रुकना चाहती थी, लेकिन भीषण गर्मी की वजह से वह महज 40 मिनट में ही लौट गईं। रॉयल गेट पर एएसआई अधिकारियों ने उनसे विजिटर बुक में कमेंट के लिए कहा, लेकिन गर्मी से परेशान हुईं महारानी ने होटल का रुख कर लिया। उनके लिए न पर्यटकों को रोका गया, न ट्रैफिक बंद हुआ।
Leave a comment