आगरालीक्स…. आगरा में एक और रेजीडेंसी पर चला एडीए का बुलडोजर, कॉलोनी में किए गए निर्माण कार्य किए ध्वस्त।
आगरा में हाईवे के किनारे तमाम कॉलोनी बन गई हैं, अवैध रुप से बन रहीं इन कॉलोनियों की शिकायतें एडीए में पहुंच रही हैं। इसके बाद एडीए की टीम को कार्रवाई करनी पड़ रही है। एडीए की टीम ने 1200 वर्ग मीटर में हाईवे के किनारे, रुनकता पर बन रही बीएम विरोट रेजीडेंसी पर कार्रवाई की। एडीए के टीम ने पुलिस फोर्स के साथ बीएम विराट रेजीडेंसी में कराए गए निर्माण कार्य ध्वस्त कर दिए।

एक साल से बन रही थी कॉलोनी
एडीए की जांच में सामने आया है कि नक्शा स्वीक्रत कराए बिना ही एक साल से बीएम विराट कॉलोनी का निर्माण कराया जा रहा था। लेकिन एडीए की टीम को कॉलोनी में हो रहा अवैध निर्माण दिखाई नहीं दिया।
250 अवैध कॉलोनियां
एडीए की सूची में 250 से अधिक अवैध कॉलोनियां हैं जिन्हें बनाते समय एडीए से नक्शा पास नहीं कराया गया है, इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।