आगरालीक्स…. आगरा में एसएसपी ने दो सिपाही किए निलंबित, एक सिपाही को उनकी पत्नी ने प्रेमिका के घर पकड़ा था और दूसरे सिपाही पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं।

पत्नी ने सिपाही पति को प्रेमिका के घर पकड़ा
आगरा में पुलिस लाइन निवासी सिपाही मोहम्मद रियाज पर उसकी पत्नी को शक था। शुक्रवार की रात को उसकी पत्नी ने प्रेमिका के घर से पकड़ा था। पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मोहम्मद रियाज का मेडिकल कराया, सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट भेजी थी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का मीडिया से कहना है कि सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। सिपाही की पत्नी ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया है।
युवती के साथ रहने लगा शादीशुदा सिपाही
एक युवती एसएसपी के समक्ष पेश हुई थी। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है। आरोप है कि करीब दो साल पहले सिपाही वीरेंद्र एक प्रार्थना पत्र की जांच करने उसके घर आया था। उसे जाल में फंसा लिया। उसके साथ रहने लगा। एक दिन सिपाही की पत्नी ने आकर उसके घर हंगामा किया। सिपाही ने यह बात छिपाई थी कि वह शादीशुदा है। सिपाही ने उसका छल से शारीरिक शोषण किया है। सिपाही वीरेंद्र को भी निलंबित किया है।