आगरालीक्स… आगरा में गैराज के मालिक की हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस।

आगरा के दौरेठा नंबर दो, शाहगंज में 41 साल के घनश्याम का गैराज है। गैराज में वाहन होने के कारण घनश्याम रात में वहीं सोते हैं और सुबह घर जाते हैं। मंगलवार को सुबह जब घनश्याम घर नहीं पहुंचे तो परिजन गैराज पर पहुंच गए। गैराज के बगल में बने कमरे में घनश्याम का शव पड़ा हुआ था और सिर से खून बह रहा था।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस के साथ ही स्थानीय लोग भी पहुंच गए। पुलिस आस पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है जिससे पता चल सके कि रात में गैराज में कौन आया था। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि जांच की जा रही है।
सांकेतिक फोटो