आगरालीक्स…आगरा की इस कॉलोनी में बनी हुई है सबसे ज्यादा हवा खराब. एक्यूआई स्तर खतरनाक लेवल पर
आगरा में शाम के बाद सड़कों पर अगर आप निकल रहे हैं तो वायु प्रदूषण का सामना आपको करना ही पड़ेगा. आंखों में जलन महसूस हो रही है और धुआं धुआं सा महसूस सड़कों पर हो रहा है. आज रात नौ बजे आगरा की आवोहवाल खतरनाक स्तर पर दर्ज की गई. सबसे ज्यादा आवोहवा आवास विकास सेक्टर 3 की रही. यहां एक्यूआई लेवल 338 दर्ज किया गया जो कि काफी खतरनाक है. वहीं रोहता में 180 और संजय प्लेस में 171 एक्यूआई दर्ज किया गया.

इसके अलावा शाहजहां गार्डन में एक्यूआई 131 रहा तो वहीं वहीं शास्त्रीपुरम में यह 118 रहा. सबसे अच्छी हवा मनोहरपुर में दर्ज की गई. यहां की आवोहवा 62 दर्ज किया गया.