नईदिल्लीलीक्स…इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कल से शुरू होने वाले टेस्ट से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स सहित 14 खिलाड़ी बीमार।
कल से शुरू होनी है टेस्ट सीरीज
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से 17 साल बाद टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है लेकिन इससे पहले आई खबरों में इंग्लैंड की टीम के 14 खिलाड़ी बीमार हो गए हैं, यह सभी खिलाड़ी किसी वायरस का शिकार हुए हैं लेकिन यह वायरस कौन सा है, इसकी जानकारी नहीं हुई है। इससे दोनों टीमों के मैनेजमेंट में खलबली मच गई है।
पांच खिलाड़ियों ने ही किया अभ्यास
बुधवार को टेस्ट से पहले अभ्यास के लिए हैरी ब्रुक, जैक क्रॉली, केटन जनिंग्स और ओली पोप और जो रूट अभ्यास के लिए पहुंचे लेकिन मंगलवार को जो रूट भी कुछ बीमार थे लेकिन आज सुबह वह ठीक हो गए।
इंग्लैंड टीम अपना रसोइया भी साथ लाई है
दोनों देशों के बीच इससे पहले वनडे और टी-20 सीरीज हो चुकी है। लेकिन टेस्ट मैचों श्रृंखला 17 साल बाद हो रही है। इंग्लैंड की टीम इस बार खानपान के लिए पहली बार अपना एक शेफ भी पाकिस्तान लेकर आई है।