आगरालीक्स ….आगरा में युवक युवतियों के लिव इन में रहने से एड्स एचआईवी का संक्रमण बढ़ रहा है। आज एड्स दिवस है, आगरा में 11 हजार से अधिक एड्स रोगी इलाज के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
बदले दौर में युवक युवितयों के लिव इन में रहने के मामले तेजी से बढ़े हैं। लिव इन में रहने के दौरान ये असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाते हैं। इससे एचआईवी के संक्रमण के साथ ही अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। एसएन मेडिकल कॉलेज के एआरटी में इलाज कराने के लिए पहुंच रहे एड्स रोगियों की काउंसिलिंग की जा रही है, जिससे पता चल सके कि एचआईवी का संक्रमण किस कारण से फैला है।

असुरक्षित यौन संबंध बनाने से सबसे ज्यादा हुए एचआईवी से संक्रमित
एसएन के एआरटी सेंटर में की गई काउंसिलिंग में सामने आया है कि सबसे ज्यादा एचआईवी का संक्रमण असुरक्षित यौन संबंध बनाने से हुआ है। एसएन के एआरटी सेंटर में इलाज ले रहे एड्स रोगियों में 7406 ऐसे हैं जिन्होंने पैसे दिए बिना असुरक्षित यौन संबंध बनाए, इनके द्वारा शादी किए बिना ही युवक और युवती से संबंध बनाए गए।
272 समलैंगिक भी एड्स रोगी
एआरटी सेंटर में इलाज कराने वाले एड्स रोगियों में 272 समलैंगिक भी हैं, इनकी संख्या भी बढ़ रही है।
खून चढ़ाने से 535 और एड्स रोगी मां से बच्चों में भी संक्रमण फैल रहा है, इनकी संख्या 729 है। जबकि 1938 ऐसे हैं जिन्होंने संक्रमण फैलने का कारण नहीं बताया है।