आगरालीक्स ….आगरा पुलिस कमिश्नरेट में सबसे पहले साइबर थाना खुलेगा, कोर्ट भी बनेंगी। आगरा के लिए अलग से साइबर थाना नहीं है अभी रेंज साइबर थाने में मुकदमे लिखे जाते हैं।

पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह का कार्यालय अभी पुलिस लाइन में ही रहेगा, नए थाने के लिए जगह देखी जा रही है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। वहीं, एडीशनल पुलिस कमिश्नर कलेक्ट्रेट स्थित पुलिस कार्यालय में बैठेंगे।
कोर्ट भी बनेंगी
पुलिस कमिश्नरेट में कोर्ट भी बनेगी, शांति भंग सहित अन्य मामलों की इन्हीं कोर्ट में ही सुनवाई होगी। शहर, पूर्वी और पश्चिम क्षेत्र में कोर्ट बननी है, कोर्ट कहां बनाई जाएंगी। इस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है।