Wednesday , 25 November 2026
Home बिगलीक्स Rs 640 crore undisclosed income declare to Income Tax department Agra
बिगलीक्स

Rs 640 crore undisclosed income declare to Income Tax department Agra

312

आगरालीक्स …आगरा के आयकर विभाग में कारोबारियों ने 640 करोड की आय सामने आई है। आय घोषणा योजना (आईडीएस-2016) के तहत काले धन को डिक्लेयर करने का मौका दिया गया था। आयकर विभाग आयकर में शुक्रवार रात 12 बजे तक काउंटर खुले रहे और

bloom 2
कारोबारियों ने रजिस्ट्रेशन कराए। आय डिक्लेयर करने वाले कारोबारियों को किश्तों में टैक्स जमा करने की सुविधा दी गई है।
प्रमुख आयकर आयुक्त अनुराधा मिश्रा के निर्देशन में 30 सितंबर को आय घोषणा योजना के तहत रजिस्ट्रेशन हुए। संजय प्लेस स्थित आयकर कार्यालय में पहली मंजिल पर विशेष कक्ष बनाया गया था, इसमें कारोबारियों ने देर रात तक रजिस्ट्रेशन कराए। पुरानी प्रापर्टी और पैन कार्ड की अनिवार्यता पर संशोधन के बाद उद्यमियों ने योजना को लेकर रिस्पांस दिखाना शुरू किया। गुरुवार और शुक्रवार को ही सबसे ज्यादा लोग आईडीएस का फायदा लेने के लिए पहुंचे। चार्टर्ड एकाउंटेंटों के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराए गए, जबकि कइयों ने आयकर अधिकारियों से चर्चा के बाद ही रजिस्ट्रेशन कराया।
शुक्रवार रात तक जितने रजिस्ट्रेशन हुए हैं, उसके मुताबिक आयकर विभाग के सामने 640 करोड़ रुपये की आय सामने आई है। आयकर विभाग के अधिकारी देर रात तक काउंटरों पर पहुंचे लोगों को योजना की बारीकियों के बारे में बताते रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: 150,000 devotees arrived at Gurudwara Guru Ka Taal in Agra for the Prakash Parv

आगरालीक्स…आगरा में प्रकाश पर्व पर डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे गुरुद्वारा गुरु का...

बिगलीक्स

Agra News: Accident in Agra’s Arjun Nagar; a husband and wife have died…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के अर्जुन नगर में एक्सीडेंट, मरने वाले पति—पत्नी. पानी के टैंकर...

बिगलीक्स

Agra News: Tanker hit Bike, Man & Woman died

आगरालीक्स.. वीडियो आगरा के अर्जुन नगर में टैंकर ने बाइक को चपेट...

बिगलीक्स

Agra News: Bike stuck in Inner Ring Service road pit hole, woman died

आगरालीक्स आगरा में इनर रिंग रोड के सर्विस मार्ग पर गड्ढे से...

error: Content is protected !!