Wednesday , 22 April 2026
Home आगरा Agra News: Actress Juhi Babbar will play ‘Saiyara’ at Soorsadan on December 9 in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Actress Juhi Babbar will play ‘Saiyara’ at Soorsadan on December 9 in Agra…#agranews

145

आगरालीक्स…आगरा में सिने अभिनेत्री जूही बब्बर करेंगी ‘सईयारा’ का प्ले. यह नाटक सशक्त भारतीय महिला से कराएगा परिचय

महिलाओं के मन के किसी कौने में छिपी ताकत को ढूढने में मदद करेगी सईयारा। नकारात्मक परिस्थित में भी सकारात्मक रहने की कला सिखाने के साथ खुद से पहचान करना सिखाएगी सईयारा। 9 दिसम्बर को सूरसदन में शाम 6.45 बजे। सिने अभिनेत्री व रंगमंच की कलाकार जूही बब्बर द्वारा लिखित व निर्देशित नाटक का आयोजन स्पाइसी शुगर संस्था व अशोक ग्रुप ऑफ कम्पनीज द्वारा किया जा रहा है। प्ले में फ्री एंट्री पास कार्ड के साथ रहेगी।

यह जानकारी कॉसमॉस मॉल में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में स्पाइसी शुगर संस्था पूनम सचदेवा व डॉ. रंजना बंसल ने दी। पूनम सचदेवा ने बताया कि सईयारा एक ऐसी महिला की कहानी है जो न सिर्फ सपने देखने बल्कि उन्हें पूरा करने की हिम्मत भी रखती है। परिवार को महत्व देने के साथ अपनी आवाज और व्यक्तित्व के लिए भी सम्मान चाहती है। इतिहास के पन्ने पलटें तो हमारे देश की महिलाएं बहुत सशक्त रही हैं। जबकि आज की महिलाओं को अपनी खुद की क्षमता को नहीं पहचान पा रहीं। वह घर-परिवार के साथ व्यवसाय नौकरी की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती हैं। हर रिश्ते (मां, बहन, पत्नी आदि) मैं रंग भरने की कोशिश करती हैं। सईयारा की कहानी इसी पर भी निर्भर है। यह एक सोलो प्ले है, इसलिए भी महत्वपूर्ण है। डॉ. रंजना बंसल ने कहा कि स्त्री व पुरुष एक चिड़िया के उन दो पंखों के समान हैं जिनके बिना हमारा समाज और देश कभी तरक्की की उड़ान नहीं भर सकता है। बिना किसी प्रतिस्पर्धा के अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निभा कर स्त्री और पुरुष समाज के विकास के भागीदार बन सकते हैं।

अंत में स्पाईसी शुगर की सदस्याओं ने सईयारा की अलग-अलग खूबियों को एक-एक कर वर्णित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नीतू चौधरी, तनूजा मांगलिक, सोनाली खंडेलवाल, रचना अग्रवाल, मीनाक्षी किशोर, सिमरन आवतानी, रुचि अग्रवाल, मिनी डेंग, रायना सिंह, मनीष राय, वेदधर, गरिमा हेमदेव, ईभा, प्रीति गुप्ता, शिखा जैन, गरिमा मंगल, चंचल गुप्ता आदि उपस्थित थीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The New trend of decorating homes for wedding ceremonies is “Shadi Wala Ghar” in Agra

आगरालीक्स…आगरा में विवाह समारोह पर घरों की साज—सजावट का ट्रेंड बदल रहा...

आगरा

Agra Live News: Spectacular performance by Baluni Classes students in JEE Main

आगरालीक्स…जेईई मेंस में आगरा के बलूनी क्लासेस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन....

आगरा

Agra Live News: FSDA Seizes and Destroys 1,270 kg of Unhygienic Khoa in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में चल रही शादियों में सप्लाई के लिए आ...

आगरा

Agra Live News: Plaster falls from ceiling at University; employee sustains head injury requiring stitches…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के विवि में गिरा छत का प्लास्टर. कर्मचारी के...

error: Content is protected !!