Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra news; Municipal Corporation Election: The post of mayor in Tajnagari is no less than a crown of thorns, tough challenges too
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्ससिटी लाइव

Agra news; Municipal Corporation Election: The post of mayor in Tajnagari is no less than a crown of thorns, tough challenges too

145

आगरालीक्स..आगरा में महापौर का पद बुलंदियों पर पहुंचाता तो है तो चुनौतियां भी कम नहीं। साफ-सफाई, कूड़े के ढेर जैसी समस्याएं जस-की तस हैं।  

ताजनगरी साफ-सफाई में सबसे बदहाल

आगरा ताजमहल की वजह से विश्व पटल पर अपना विशेष स्थान रखता है लेकिन शहर को साफ-सफाई और सुविधाओं के मामले में वह दर्जा हासिल अभी तक हासिल नहीं है, जो उसे सबसे पहले प्राप्त करना चाहिए था।

पुराने ढर्रे से ही होती है साफ-सफाई

हालात यह है कि नगर निगम में कूड़ा ढोने-उठाने, नाले-नालियां साफ करने की दशकों पुरानी स्थिति में जरा भी सुधार नहीं आया है। हालांकि साफ-सफाई के मामले में आगरा नगर निगम को नंबर मिलते रहे हैं लेकिन उनका आधार क्या होता है यह आम आदमी आज भी नहीं समझ सका है, जबकि इंदौर की साफ-सफाई आज भी पूरे देश में मिसाल बनी है।

सुबह से गुजरते रहते हैं गंदगी से लदे ट्रक

आगरा में सुबह से लेकर दोपहर तक नगर निगम की गाड़ियां शहर के घने बाजारों से ही नहीं बल्कि एमजी रोड से भी कूड़े के ढेर लेकर निकलती हुई दिखाई देती हैं। कई स्थानों पर इनसे गंदगी टपकती है तो कभी गंदा पानी।

कीचड़ सड़कों पर फिर सूखने का इंतजार

नाले-नाली की सफाई का पुराना ढर्रा काम कर रहा है। कीचड़ निकाल कर घर और दुकानों के सामने जमा कर दी जाती है। दो-तीन दिन तक कीचड़ को वहीं सूखने के लिए वहीं पड़ा रहने दिया जाता है। इस दौरान उसके ऊपर से वाहन गुजर गए तो यह कीचड़ सड़को पर काफी दूर तक फैल जाती है।

नजारा आज भी देखा जा सकता है

अभी हाल ही में घटिया आजम खां से सिटी स्टेशन रोड के नालों की सफाई के दौरान भी यही हाल चल रहा है। ग्रीन आगरा, क्लीन आगरा या नवीन आगरा तो कहीं से नजर नहीं आता है।

ट्रिपल इंजन की सरकार का भी फायदा नहीं

आगरा के आम जन के साथ कुछ प्रबुद्ध लोग भी कहते हैं कि आगरा नगर निगम बनने के बाद से भाजपा ही महापौर की सीट पर काबिज है लेकिन डबल इंजन क्या ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बाद भी आगरा वह रुतबा नहीं दिला सकी है, जिसके लिए आगरा जाना जाता है। अपना गुणगान करने की जगह महापौर को पूरी प्लानिंग के साथ योजनाओ को अंजाम देना होगा। साफ-सफाई और गंदगी तो इस योजना को शुरू करने का एक छोटा सा हिस्सा है। हर चुनौती का एक-एक कर सामना करना होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

error: Content is protected !!