मथुरालीक्स… मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आज श्रीकृष्ण जन्मस्थान में पूजा-अर्चना कर 832 करोड़ की सौगात। अपराधी दुस्साहस करेगा तो भुगतेगा।
जन्मभूमि में पूजा के बाद किया मंत्रोच्चारण
सीएम योगी ने आज सुबह यहां पहुंचने के बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान में पूजा करने के साथ ही स्वयं ही मंत्रोच्चारण किया और कुछ देर ध्यान भी किया।
हमारी सरकार पर बांकेबिहारी की कृपा
इसके बाद उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पर बांकेबिहारी की कृपा है। इसके बाद वीएन पोद्दार स्कूल में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुएकहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमें ब्रजभूमि में आने का अवसर मिला है।
यूपी विकास के नये मॉडल पर आगे बढ़ रहा
उत्तर प्रदेश अब विकास के नये मॉडल के रूप में आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया यूपी की ओर आकर्षित हो रही है। उन्होंने इस दौरान पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चेक और चाबी भी सौंपी।
उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था खासकर ब्रज में कानून का राज हुआ है। उन्होंने कहा कि कोई अपराधी दुस्साहस करेगा तो अंजाम भी भुगतेगा।