आगरालीक्स…आगरा में 15 स्किल सेक्टरों का आयोजन. फैशन, इलैक्ट्रॉनिक्स, आईटी साफ्टवेयर, ब्यूटी थैरेपी को सीखने के लिए करें रजिस्ट्रेशन
आगरा जिला समन्वयक उ०प्र० कौशल विकास मिशन ने अवगत कराया है कि उप कौशल विकास मिशन द्वारा विश्व बैंक पोषित संकल्प परियोजना के अन्तर्गत प्राविधानित राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता (कौशलाथॉन) का जिला स्तर पर दिनांक-16 दिसम्बर, 2022 को 15 स्किल सेक्टरों (1-आटो-बाडी रिपेयर, 2-हेयर ड्रेसिंग, 3-ऑटो मोबाइल टेक्नोलोजी 4- हेल्थ एण्ड सोशल केयर, 5-ब्यूटी थेरेपी, 6-आई0टी सॉफटवेयर सॉल्यूशन्स फॉर बिजनेस, 7-ब्रिक लेइंग, 8-प्लास्टिक डाई इंजीनियरिंग, 9-सीएनसी मिलिंग, 10-रेफ्रिजरेशन एण्ड एयरकंडीशनिंग, 11-सीएनसी टर्निंग 12-रेस्टोरेन्ट सर्विसिज, 13-इलेक्ट्रोनिक्स, 14-वेल्डिंग तथा 15- फैशन टेक्नोलोजी) में आयोजन किया जा रहा है।

स्किल सेक्टरों में इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी जन्मतिथि 01.01.2002 या उसके पश्चात हो वो अपना निःशुल्क पंजीकरण स्किल इंडिया पोर्टल की वेबसाइट पर दिनांक 14 दिसंबर 2022 तक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आगरा से संपर्क कर सकते हैं।