आगरालीक्स ….आगरा से नोएडा तक यमुना एक्सप्रेस वे पर कार सहित वाहनों की स्पीड निर्धारित, अब तेज स्पीड से चलने वाले वाहनों के आनलाइन जारी होंगे चालान, जानें अब कितनी स्पीड से चल सकेंगे वाहन।

आगरा से नोएडा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहन तेज स्पीड से चलते हैं, इससे सर्दियों में कोहरे के कारण सड़क हादसा होने का खतरा रहता है। इसे देखते हुए कोहरा पड़ने से पहले ही यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की स्पीड निर्धारित कर दी गई है।
28 फरवरी तक रहेगा लागू
अभी कार 100 की स्पीड से यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ सकती थी लेकिन अब कार की स्पीड 75 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी गई है। भारी वाहनों की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गई है। टोल प्लाजा इंचार्ज रिटायर मेजर मनीष का मीडिया से कहना है कि 28 फरवरी तक कार की स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित कर दी गई है।
तेज स्पीड से चलाने पर होगा आनलाइन चालान
यमुना एक्सप्रेस वे पर सीसीटीवी लगे हुए हैं, कार को 75 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक स्पीड से चलाया जाएगा तो आनलाइन चालान जारी कर दिया जाएगा और मैसेज पहुंच जाएगा।