आगरालीक्स ….आगरा में अब चालान से ज्यादा ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया जाएगा, इसके लिए 70 अतिरिक्त पुलिस कर्मी यातायात पुलिस को दिए गए हैं।

आगरा में यातायात व्यवस्था खराब है, एमजी रोड से लेकर सकरी गलियों में जाम लग रहा है। यमुना किनारा रोड पर पर्यटक जाम में घंटों फंस रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने 70 सिपाही यातायात पुलिस को दिए हैं। जिससे शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार हो सके।
चालान से ज्यादा यातायात पर रहेगा जोर
पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि नई व्यवस्था के तहत यातायात व्यवस्था में सुधार प्राथमिकता रहेगी, पुलिस पर तैनात यातायात पुलिस कर्मी चालान से ज्यादा यातायात में सुधार पर ध्यान देंगे।