आगरालीक्स आगरा में सीवर लाइन धंसने से हुए गडढे के चलते कमला नगर एक्सटेंशन का रास्ता तीन दिन के लिए बंद। शालीमार एन्क्लेव से सुभाष नगर चौराहे वाला रास्ता किया गया बंद, वैकल्पिक रास्ते से होकर निकल रहे लोग।

कमला नगर एक्सटेंशन में शालीमार एन्क्लेव से सुभाष नगर चौराहे के रास्ते पर मोर मुकुट मिष्ठान भंडार के सामने सोमवार रात को सीवर लाइन धंसने से सड़क पर गडढा हो गया था। वबाग के कर्मचारी सीवर लाइन की मरम्मत कर रहे हैं। यहां 18 फीट गहरा और बड़े आकार का गडढा हो गया है, गडढा इतना गहरा है कि आस पास के लोग दहशत में हैं। अभी मरम्मत कार्य चल रहा है।
तीन दिन तक बंद रहेगा रास्ता
सीवर लाइन की मरम्मत का कार्य तीन दिन तक चलेगा। इसके चलते शालीमार एन्क्लेव से सुभाष नगर चौराहे का रास्ता तीन दिन बंद रहेगा। ऐसे में कमला नगर एक्सटेंशन की तमाम कॉलोनियों के लोगों को रास्ता बदलकर निकलना पड़ेगा।