नईदिल्लीलीक्स… भारतीय वायुसेना चीन सीमा से सटे चार एयरबेस पर 15-16 दिसंबर को युद्धाभ्यास करेगी। फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर रहेंगे शामिल।
तवांग की घटना से युद्धाभ्यास का संबंध नहीं
भारतीय वायुसेना की पूर्वी कमान चीन सीमा के निकट दो दिन का युद्धाभ्यास करेगी। वायुसेना के मुताबिक इस युद्धाभ्यास का तवांग की घटना से कोई संबंध नहीं है। इस युद्धाभ्यास की तारीख पहले से तय थी। युद्धाभ्यास तेजपुर, जाबुआ, जोराहट, हाशिमार में होगा।
पूर्वी कमान ही करती है तीन देशों की सीमा पर कमांड तवांग की घटना के बाद थलसेना और वायुसेना अलर्ट पर हैं। युद्धाभ्यास करने वाली पूर्वी कमान चीन, म्यांमार और बांग्लादेश सीमा की कमांड करती है।