आगरालीक्स… आईपीएल-2023 की नीलामी में 405 खिलाड़ियों में से लिए जाएंगे 87 खिलाड़ी। 57 भारतीय। 15 साल का अल्लाह मोहम्मद चर्चा में।
नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होनी है। इसके लिए 405 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
991 खिलाड़ियों ने कराया था रजिट्रेशन
नीलामी में शामिल होने के लिए दुनिया भर से 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से पहले 369 के नाम चुने गए थे। बाद में फ्रेंचाइजियों के अनुरोध पर 36 नाम और जोड़े गए। 10 टीमों के पास कुल 87 जगह खाली हैं।
शार्टलिस्ट के बाद 273 भारतीय 132 विदेशी
405 खिलाड़ियों में 273 भारतीय और 132 विदेशी हैं। आईसीसी के एसोसिएट देशों से चार खिलाड़ियों के नाम चुने गए हैं। एसोसिएट देशों के चार खिलाड़ियों के अलावा 119 कैप्ड और 282 अनकैप्ड क्रिकेटरों पर नीलामी में बोली लगेगी, फ्रेंचाइजियों के पास खाली बचे 87 जगहों में 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।
मनीष-मयंक एक करोड़ के बेस प्राइज में
19 खिलाड़ियों ने दो करोड़ के बेस प्राइस में अपना नाम दिया है। 11 ने 1.5 करोड़ और 20 ने एक करोड़ के बेस प्राइस में अपना नाम रखा है। भारत के दो खिलाड़ी मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल एक करोड़ के बेस प्राइस में हैं। नीलामी 23 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी।
नीलामी कैप्ड खिलाड़ियों से शुरू होगी
नियमों के अनुसार, नीलामी कैप्ड खिलाड़ियों के बोली लगाने के साथ शुरू होगी, जिसमें विशेषज्ञता के आधार पर सूची को अलग-अलग सेटों में तोड़कर आईपीएल ऑर्डर तैयार करेगा। मंगलवार को फ्रेंचाइजियों को भेजे एक ई-मेल में आईपीएल ने इस क्रम को सूचीबद्ध किया है बल्लेबाज, ऑलराउंडर, विकेटकीपर-बल्लेबाज, तेज गेंदबाज और स्पिनर। अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए भी यही क्रम रहेगा।
अफगानिस्तान के अल्लाह मोहम्मद का भी नाम
इस बार 15 साल के अल्लाह मोहम्मद का नाम भी खासा चर्चा में है। छह फीट दो इंच लंबे इस खिलाड़ी ने 20 लाख रुपये अपनी बेस प्राइज रखी है।
क्या इस ऑफ स्पिनर पर लग सकती है बोली
ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने वाला यह गेंदबाज अफगानिस्तान का है और आईपीएल में नीलामी में नाम रखने वाला यह सबसे युवा क्रिकेटर है। अल्लाह मोहम्मद ने बिग बैश लीग में भी अपना नाम दिया था लेकिन बिका नहीं था।