आगरालीक्स…आगरा के तापमान में आई कमी. ठंडी हवाएं चलने और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर. आने वाले दिनों का मौसम जानिए
आगरा के तापमान में कल की अपेक्षा कमी आई है. इसका कारण है ठंडी हवाओं का चलना. आज दिन में धूप तो निकली लेकिन हवाएं चलती रहीं जिसका असर तापमान पर भी पड़ा है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था. मंगवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस था तो वहीं न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास था.

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है जिसका असर एक दो दिन में मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है. आगरा में भी इसका असर दिखाई देगा. हालांकि फिहाल आने वाले सप्ताह तक आगरा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक ही रह सकता है.