नईदिल्लीलीक्स …..अब बदली शिक्षा नीति के साथ ही ग्रेजुएशन के बाद सीधे पीएचडी कर सकेंगे, पोस्ट ग्रेजुएशन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार का कहना है कि चार वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री वाले अभ्यर्थियों को पीएचडी में सीधे पंजीकरण करा सकेंगे, उन्हें पीजी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
नई शिक्षा नीति के तहत ग्रेजुएशन कोर्स तीन और चार वर्ष का कर दिया गया है। छात्रों को विकल्प दिया गया है कि वे तीन वर्ष और चार वर्ष में से कोई भी ग्रेजुएशन पाठक्रम कर सकते हैं। चार वर्ष का पाठयक्रम करने वाले छात्रों को पीएचडी में सीधे प्रवेश मिल सकेगा, उन्हें पोस्ट ग्रेजुएशन करने की जरूरत नहीं होगी। अभी तक पोस्ट ग्रेजुएट ही पीएचडी में प्रवेश ले सकते थे।