आगरालीक्स ….आगरा में कार में आग लगने के बाद धमाका, वीडियो के लिए क्लिक करे।
आगरा में न्यू आगरा कम्युनिटी हॉल के पास बुधवार रात को कार से आग की लपटें उठने के साथ ही तेज आवाज के साथ धमाके होने लगे। तेज आवाज सुनकर आस पास के अपार्टमेंट से लोग बाहर निकल आए, कुछ ही देर में आग की लपटें विकराल हो गईं, आग की लपटें तेज होने पर स्थानीय लोग घरों से बाहर आ गए, आग पर काबू नहीं पाया जा सका। कुछ ही देर में आग जलकर स्वाह हो गई।
वायरिंग में शार्ट सर्किट से आग के बाद धमाके की आशंका
स्थानीय लोगों ने कार सवार से जानकारी ली, उन्होंने बताया कि वे दयालबाग के रहने वाले हैं और कार से घर जा रहे थे। कार अचानक से गर्म होने लगी, कार को रोक कर वे चेक करने लगे। जैसे ही उन्होंने को चेक किया, तेज धमाके के साथ ही आग लग गई। वे बाल बाल बच गए।
बरतें सावधानी, बढ़ रही घटनाएं
कार में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसलिए सावधानी बरतें, कार में कोई परेशानी दिखने पर उसे तुरंत खड़ी कर बाहर निकल जाएं, कार को खाली जगह पर खड़ी करें।