Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: New Admission students create a buzz in HIMCS’s Talent Hunt 2022…#agranews
आगरा

Agra News: New Admission students create a buzz in HIMCS’s Talent Hunt 2022…#agranews

130

आगरालीक्स…एचआईएमसीएस के टैलेंट हंट 2022 में न्यू एडमिशन स्टूडेंट्स ने मचाई धूम. देखें फोटोज

हिन्दुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड कम्प्यूटर स्ट्डीज, फरह, मथुरा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे हर्ष व उल्लास के साथ टेलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में एमबीए एवं एमसीए के विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों का अभिनंदन किया। टैलेंट हंट प्रतियोगिता के अंतर्गत एमबीए एवं एमसीए के नव आगन्तुक छात्र-छात्राओं के भीतर छुपी हुई प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का अवसर दिया गया। पिछले एक हफ्ते से चल रही आंतरिक प्रतियोगिताओं के द्वारा एमबीए एवं एमसीए प्रथम वर्ष के 150 विद्यार्थियों में से 55 नवप्रवेशित विद्यार्थियों को अंतिम चरण तक पहुँचने का अवसर मिला।

अंतिम चरण की प्रतियोगिताओं के आयोजन के अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. नवीन गुप्ता ने प्रबंधन के विद्यार्थियों की असीम क्षमता को खुलकर सराहा। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि अपनी बातों को दूसरों के सम्मुख जोरदार तरीके से अभिव्यक्त करने की। जहाँ कम्युनीकेशन का प्रभावशाली होना अति आवश्यक हो जाता है। उन्होंने कहा कि मैंने कई ऐसे
विद्यार्थियों को देखा है जो कि वाह्य रूप से काफी प्रभावशाली दिखते हैं परन्तु जैसे ही उन्हें किसी विषय पर अपने विचार व्यक्ति करने को कहा जाता है तो वास्तविकता सामने आ जाती है। अतः आज आवश्यकता है अपने अन्तर व वाह्य दोनो रूपों में अपनी छवि बनाने की जिससे हमारा टेलेंट शतप्रतिशत सामने आ सके। आज आवश्यकता है हमें अपने नेटवर्क को और मजबूत बनाने की जिससे कि नये बैच के विद्यार्थी अपने सीनियर से प्रेरणा लेते हुए उनके अनुभवों से सीख सकें।

इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से व्यक्तिगत साक्षात्कार, अपनी वास्तविक निर्णायक क्षमता को प्रदर्षित करना, रैंप वॉक, प्रश्नोत्त्तरी, बौद्धिक परीक्षा, कोडिंग क्षमता आदि शामिल रहे। संस्थान के नव-आगंतुकों ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया।

एमबीए एवं एमसीए प्रथम वर्ष से विजेता रहे-
श्रेष्ठ ओरिएटर – अतुल्य नायर
श्रेष्ठ इनोवेटर – मुस्कान वर्मा
श्रेष्ठ इंटलैक्ट – गौरी रेवाड़ी
श्रेष्ठ पर्सनेलिटी – ​दिव्यांश वर्मा,एमबीस और गुलशन एमसीए
श्रेष्ठ परफोरमर (नृत्य) – प्राची राठौर एमसीए, और विधि चौहान एमबीए
श्रेष्ठ परफोरमर (सिंगिंग) – हर्ष अग्रवाल एमबीए
श्रेष्ठ कोडर – नीतू मिश्रा
श्रेष्ठ टेक्नोक्रेट – निखिल शर्मा

इस दौरान संस्थान से एमसीए विभागाध्यक्ष एनके मिश्रा, एमबीए विभागाध्यक्षा डॉ. अभिलाषा सिंह, डॉ. रिजु ए. सिंह एवं संस्थान के समस्त शिक्षकगण व स्टॉफ एपीजे कलाम ऑडीटोरियम में उपस्थित रहे। संस्थान के प्रथम वर्ष के नव-प्रेवशित विद्यार्थियों की प्रस्तुति देखकर सभागार में उपस्थित सभी लोग खुशी से झूम उठे। साथ ही प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की नाट्य प्रस्तुति को देखकर सभी लोगों ने इनके प्रयास की अति सराहनीय की। विद्यार्थियों ने गिटार द्वारा संगीत की मधुर प्रस्तुति दी। समूह नृत्य, समूह गान एवं साथ में कविता पाठ द्वारा विद्यार्थियों की अद्भुत प्रतिभा निखर कर आयी। कार्यक्रम के दौरान शोज़ स्टॉपर के रूप में विद्यार्थियों द्वारा किया गया रैंपवाक उनके अन्दर समाहित आत्मविश्वास को उजागर कर रहा था जोकि अपने व्यक्तित्व को मजबूत करने के लिए अति आवश्यक है। डॉ. शीतल सचदेवा एवं डॉ॰ गुंजन भटनागर ने फेकल्टी की ओर से पूरे टेलेन्ट हंट की जिम्मेदारी संभाली।

अंतिम वर्ष में जतिन जैन, अदिति गुप्ता, चारू तलवानी, वैभव आयुषी मोहिनी जानवी जया सचिन अभिराज आराध्या, मयंक के पास इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी है। एमसीए अंतिम वर्ष के पायश और स्वस्ति ने तकनीकी सहायता प्रदान की। इस बार मौमाला नायर का विशेष प्रदश्रन कार्यक्रम का आकर्षका था। उन्होंने भरतनाट्यम का नृत्य पेश किया. स्पिकमैके इस कार्यक्रम के आयोजक रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!