आगरालीक्स…आगरा सहित पूरे देश में इस साल कोरोना ने नहीं हार्ट अटैक ने डराया। खास-ओ-आम तक की कसरत, डांस करते तो कभी चलते-फिरते गई जान।
ऐसा दर्द की उफ तक नहीं निकल सकी

कोरोना महामारी के बाद वर्ष-2022 साइलेंट किलर के रूप में हार्ट अटैक लोगों को ऐसा दर्द दे गया कि उफ तक नहीं निकल सकी। इस साल हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव की होटल में जिम में कसरत करते समय कार्डियक अरेस्ट से एक महीने बाद एम्स में मृत्यु हो गई।

कुछ प्रमुख घटनाएं
-लखनऊ में वरमाला हाथ में लिए दुल्हन की हार्टअटैक से मौत हो गई।
– आगरा के गोकुपुरा चौराहे वाली गली निवासी युवा जितेंद्र उर्फ पप्पन यादव की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई।
-बरेली में 23 साल के एक टीचर की स्कूल में प्रार्थना के दौरान मौत हो गईष
-प्रयाग राज में क्रिकेट खेलते समय 25 साल के युवक की कार्डियक अरेस्ट से जान चली गई।
-मेरठ में कुछ दोस्त पैदल जा रहे थे, अचानक एक को छींक आई और उसकी मौत हो गई।
भारतीय सेना के नार्थ ईस्ट के जीओसी केसी पंचनाथन हार्ट अटैक से शहीद हो गए।
-धार्मिक समारोह में हनुमान समेत कई किरदार निभा रहे लोगों की स्टेज पर ही हार्ट अटैक से जान चली गई।
-इस बार कई लोगों की डीजे पर डांस करते-करते जान गई है।

इन्होंने मिसाल कायम की

ग्वालियर में कार्डियक अरेस्ट का शिकार हुए एक व्यक्ति को पुलिस में तैनात एक महिला सिपाही ने तुरंत सीपीआर दिया। इसकेबाद उसे उस्पताल पहुंचाया, जहां मृत्यु के मुंह में पहुंचे इस शख्स की जान बच गई। पुलिस के अधिकारियों ने इन्हें सम्मानित भी किया है।