नईदिल्लीलीक्स… भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन चौथी पारी में बांग्लादेश ने दी भारत को कड़ी चुनौती। चाय तक सिर्फ तीन विकेट गिरे।
बांग्लादेश को जीत के लिए 513 रन का लक्ष्य

बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ अपनी चौथी पारी में अब तक जुझारू खेल का प्रदर्शन किया है। भारत ने बांग्लादेश को सवा दो दिन में जीत के लिए 513 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में बांग्लादेश सधी हुई बल्लेबाजी कर रहा है। कल उसने अपना कोई विकेट नहीं गिरने दिया। खेल के चौथे दिन भी भारतीय गेंदबाजों को
उमेश यादव ने दिलाई पहली सफलता
बांग्लादेश के बल्लेबाजों के विकेट लेने में पसीने छूट गए। भारत को पहली सफलता उमेश यादव ने संतो को 67 रन के स्कोर पर आउट कर 124 रन के स्कोर पर सफलता दिलाई।
अक्षर और कुलदीप ने झटके एक-एक विकेट
इसके बाद अक्षर पटेल ने यासिर अली को पांच रन पर चलता कर भारत की पकड़ को मजबूत किया लेकिन जाकिर हसन और लिटन दास पारी को संभालने में लगे रहे। चाय से पहले कुलदीप ने 19 रन को आउट कर दिया।
चाय के बाद तक हसन रहीम जमे
चाय के बाद का खेल शुरू होने पर समाचार लिखे जाने तक बांग्लादेश तीन विकेट पर 190 रन बना चुका था, उसे जीत के लिए 323 रन की और भारत को सात विकेट की दरकार है।