आगरालीक्स …आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर कार पलटी, हादसे में आठ महीने की बच्ची सहित तीन की मौत, दो घायल।

रविवार सुबह आगरा से लखनऊ के लिए आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से स्विफ्ट डिजायर कार जा रही थी, आगरा रीजन के फिरोजाबाद में नगला खंगर के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार पलट गई। चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए।
हादसे में आठ महीने की बच्ची सहित तीन की मौत
चीख पुकार मचने के बाद स्थानीय लोग और यूपीडा के कर्मचारी पहुंच गए। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में आठ साल की सायरा पुत्री मोहम्मद अजहरुददीन निवासी कौशलपुरी दिल्ली की मौत हो गई। सायरा की मां 35 साल की इयारा और सायरा के दादा यासीन की हादसे में मौत हो गई। हादसे में गाड़ी चला रहे अजहरुददीन सहित दो लोग घायल हैं।