नईदिल्लीलीक्स… आस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराया। इंग्लैंड की पारी को ब्रूक ने संभाला। इंग्लैंड की महिला टीम जीती।
गाबा की पिच पर ढाई दिन में गिरे 34 विकेट

आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच तीसरे दिन ही आस्ट्रेलिया ने जीत लिया। गाबा की तेज पिच पर दोनों टीमों के ढाई दिन में ही 34 विकेट गिर गए।
तेज गेंदबाजों की रही बल्ले-बल्ले
दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 152 रनबनाए, जवाब में आस्ट्रेलिया भी 218 रन पर सिमट गई लेकिन दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी में भी कोई कमाल नहीं दिखा सका और 99 रन पर सिमट गया।
34 रन बनाने में आस्ट्रेलिया के चार विकेट गिरे
आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 34 रन की जरूरत थी, जो उसने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
पाकिस्तान आखिरी मैच में दे रहा टक्कर

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच कराची में खेले जा रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने पांच विकेट पर 145 रन बना लिए हैं और वह पाकिस्तान के स्कोर से अभी 158 रन पीछे है।
जो रूट शून्य पर आउट, पोप व ब्रूक ने सँभाला

इंग्लैंड ने कल अपना पहला विकेट शून्य पर गंवा दिया था लेकिन आज इंग्लैंड ने संभल कर बल्लेबाजी की। ओलीपोप ने 51 रन बनाए जबकि जो रूट शून्य पर आउट हो गए। एक छोर से ब्रूक रन बनाने में लगेहैं। कप्तान बेन स्टोक भी 26 रन बनाकर आउट हो गए।
इंग्लैड की महिला टीम ने इंडीज से सीरीज जीती
इंग्लैंड की महिला टीम ने वेस्टइंडीज के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज में तीन मैच लगातार जीतक सीरीज अपने नाम कर ली है। सीरीज के दो मैच अभी बाकी है।
तीसरे मैच में 17 रन से हराया
आज रात खेले गए मैच में इंग्लैंड ने 157 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 140 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की महिला टीम वनडे सीरीज पहले ही जीत चुकी है।