आगरालीक्स …..आगरा में कड़ाके की सर्दी, सुबह सुबह स्कूल जा रहे बच्चों को हो रही परेशानी। बदले मौसम में बच्चों को सर्दी जुकाम और बुखार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।

आगरा में मंगलवार सुबह से कोहरा छाया हुआ है और बूंदे गिर रही हैं। हवा चलने से ठंडक बढ़ गई है। सुबह लोग टहलने नहीं जा रहे हैं। स्कूल जा रहे बच्चों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में धूप निकलेगी, अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच सकता है।
सात डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग ने 25 दिसंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। आगरा में सुबह के तापमान में गिरावट आएगी, न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच सकता है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
20-Dec 8.0 23.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
21-Dec 7.0 23.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
22-Dec 7.0 23.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
23-Dec 8.0 23.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
24-Dec 8.0 24.0 Fog or Mist
25-Dec 8.0 24.0 Fog or Mist