आगरालीक्स…आगरा में अब एयरपोर्ट पर भी ‘I LOVE AGRA सेल्फी प्वाइंट’. जी20 सम्मेलन को लेकर एयरपोर्ट भी होगा सुंदर
आगरा में जी20 सम्मेलन को लेकर प्रशासन द्वारा अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. शहर को सुंदर बनाने के आदेश जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों को दिए गए हैं. ऐसे में आगरा एयरपोर्ट पर भी वीवीआईपी के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं और एयरपोर्ट को भी सुंदर बनाने काम शुरू कर दिया गया है. इसकी शुरुआत सेल्फी प्वाइंट से की गई है. आगरा एयरपोर्ट पर भी अब ‘I LOVE AGRA सेल्फी प्वाइंट’ का उद्घाटन किया गया है.

आगरा में फरवरी 2023 मे प्रस्तावित जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर आगरा एयरपोर्ट के सौंदर्यीकरण को जारी रखते हुए आज आगरा एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया में स्थापित सेल्फी प्वाइंट I LOVE AGRA का उद्धघाटन एयर कमोडोर एसके वर्मा VSM के कर कमलों और निदेशक विमानपत्तन, अनवार अहमद अंसारी तथा डिप्टी कमांडेंट केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में किया गया.
