आगरालीक्स… आगरा में फ्लैट में पत्नी की हत्या करने के बाद थाने पहुंचा युवक, डेढ़ साल का बेटा, थाने में बोला, वीडियो के लिए क्लिक करें।
एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि मंगलवार शाम को सिकंदरा थाने में युवक पहुंचा, बोला पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया, पूछताछ में उसने अपना नाम उदय बताया।

फ्लैट में पत्नी की गला दबाकर की हत्या
उदय ने पुलिस को बताया कि साढ़े तीन साल पहले उसने ज्योति से शादी की थी और पश्चिमपुरी में फ्लैट में रह रहा था, उसका डेढ़ साल का बेटा है। पत्नी से आए दिन लड़ाई होती थी, मंगलवार को भी दोनों के बीच लड़ाई हुई। लड़ाई के दौरान ही उसने पत्नी का गला दबा लिया। गला दबने से उसकी मौत हो गई।
एक पत्नी गांव में रह रही
उदय ने पूछताछ में बताया कि उसकी पहली पत्नी गांव में रहती है, वह आगरा में रह रहा था, पहली पत्नी से उसकी बेटी है। उसने तीन साल पहले ज्योति से दूसरी शादी की थी, ज्योति से उसका डेढ़ साल का बेटा है। आए दिन उसका पत्नी से विवाद होता था।