आगरालीक्स आगरा में रबर, पीवीसी, सिंथेटिक रबर बनाने वाली कंपनी एवन एलास्टोमर्स इंडिया लिमिटेड की संपत्ति की गई जब्त। कैनरा बैंक ने संपत्ति की जब्त।

आगरा के हींग की मंडी में एवन एलास्टोमर्स में संचालित है। यह कंपनी गगन मोंगा और हरकेश मोंगा द्वारा संचालित की जा रही है। कंपनी की टूंडला के मौजा बघेल में 7815 वर्ग मीटर जमीन है। कंपनी ने केनरा बैंक की कमला नगर शाखा से 1996 में आठ करोड़ रुपये का लोन लिया था। यह एनपीए हो गया और 26 साल में यह बकाया बढ़कर 19 .76 करोड़ पहुंच गया।
सरफेसी एक्ट के तहत संपत्ति की गई जब्त
केनरा बैंक एआरएम शाखा कमला नगर द्वारा सरफेसी एक्ट के तहत एवन एलास्टोमर्स इंडिया लिमिटेड की संपत्ति खाता नंबर 61, खसरा नंबर 169, मौजा बघेल में 7815 वर्ग मीटर जमीन पर भौतिक कब्जा ले लिया है।