आगरालीक्स…. आगरा में व्यापारियों को हनी ट्रैप में फंसाने के बाद उनके साथ अश्लील फोटो लेकर ब्लैकमेल करने वाली महिला अरेस्ट। गैंग के साथ मिलकर महिला कर रही व्यापारियों को ब्लैकमेल, वीडियो के लिए क्लिक करें.
एसीपी खेरागढ़ मुकेश कुमार के अनुसार, 18 नवंबर को गल्ला व्यापारी केशव सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था, इसमें आरोप लगाए थे कि वे मंडी से घर लौट रहे थे, उन्हें रुपेंद्र, मनीष पहलवान और भूपेंद्र शर्मा ने रोक लिया, बेहोश करने के बाद महिला के साथ अश्लील फोटो खींच लिया। बदनाम करने का भय दिखाकर पांच लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने हनी ट्रैप में व्यापारियों को फंसाकर ब्लैक मेल करने वाले गैंग को पकड़ लिया था, लेकिन हनीट्रैप में व्यापारियों को फंसाने वाली महिला पकड़ में नहीं आई थी।
फोन पर बात कर फंसाती थी महिला
पुलिस ने हनी ट्रैप में व्यापारियों को फंसाने वाली महिला पूजा निवासी बसेड़ी धौलपुर और उसके पति विद्या राम को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गैंग के सदस्य महिला को व्यापारियों के नंबर देती थी, वह व्यापारियों से बात कर उन्हें जाल में फंसाती थी। इसके बाद मिलने के लिए बुलाती थी और अश्लील फोटो लेने के बाद गैंग के सदस्य व्यापारी को ब्लैकमेल करते थे।