Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News : Commissioner order to Black List Builder of BSUP house construction in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Commissioner order to Black List Builder of BSUP house construction in Agra #agra

138

आगरालीक्स …आगरा में 127 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए गणपति मेगा बिल्डर्स को ब्लैक लिस्ट करने के आदेश, जानें क्या है पूरा मामला।

आगरा में बेसिक फॉर अरबन पूअर यानी बीएसयूपी के तहत नरायच में 3640 आवास बनाए गए। इन आवासों की गुणवत्ता ठीक नहीं है, कमिश्नर अमित गुप्ता ने शनिवार को समीक्षा बैठक में आवासों की गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर गणपति मेगा बिल्डर्स को ​ब्लैक लिस्ट करने के आदेश दिए हैं। कमिश्नर अमित गुप्ता ने 50 करोड़ की लागत से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों में जो भी समस्या आ रही है, उसका निस्तारण कर कार्यों को तेजी से पूर्ण कराया जाय।
खुदाई से न लगे जाम और उड़े कूड़ा
ल निगम द्वारा सीवर लाइन व सड़कों के निर्माण के समय अव्यवस्थित तरीके से सड़कों की खुदाई से अव्यवस्थित यातायात व आम जनजीवन प्रभावित होता है, पूर्व में दिये निर्देशों के जितना कार्य किया जाये, उसे पूर्ण कर आगे की खुदाई की जाये तथा धूल-मिट्टी के लिए पानी के छिड़काव की व्यवस्था हो, का अनुपालन न किये जाने पर सम्बन्धित ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। फिरोजाबाद व शिकोहाबाद पेयजल योजना की समीक्षा में बताया गया कि पाइप लाइन की गुणवत्ता ठीक नहीं है, जिससे परियोजना का हस्तान्तरण नहीं किया जा सका है। मण्डलायुक्त महोदय ने गुणवत्तापूर्ण पाइप लाइन व लीकेज व्यवस्था को ठीक कर हस्तान्तरण करने को निर्देशित किया।
जनवरी 2023 तक पूरे हो जाएंगे सभी काम
जनपद आगरा के विकास कार्यों की समीक्षा में आगरा पेयजल आपूर्ति योजना फेस-3, कार्यदायी संस्था जल निगम में बताया गया कि 82 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है, जनवरी 2023 तक सभी कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। उक्त कार्य की प्रगति धीमी होने पर तथा पर्यावरण सम्बन्धी गाइड लाइन का अनुपालन न करने पर सुधार व कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी आगरा को निर्देशित किया। बैठक में छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय की कार्यदायी संस्था राष्ट्रीय निर्माण निगम को पुनरीक्षित लागत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जिससे कि कार्य को पूर्ण कराया जा सके। आगरा नगर की वेस्टर्न सीवरेज जोन में सीवरेज नेटवर्क बिछाने की योजना, मौजा नराइच स्थित आवासों के ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने तथा अटल आवासीय विद्यालय निर्माण की समीक्षा की गई। अटल आवासीय विद्यालय के लिए 24 घण्टे बिजली आपूर्ति हेतु अलग फीडर हेतु पत्र व्यवहार तथा सत्र प्रारम्भ होने तक कार्य पूर्ण करने को निर्देशित किया अन्यथा कार्यदायी संस्था पर कार्यवाही सुनिश्चित करने को निर्देशित किया। धनौली ड्रेनेज सिस्टम की समीक्षा में बताया गया कि उक्त हेतु टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है तथा कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है, लेकिन अतिक्रमण की समस्या है, जिस हेतु एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह तथा राजकीय बालगृह शिशु के निर्माणधीन भवन अपूर्ण होने पर निर्देशित किया कि शेष राशि से कार्य पूर्ण कराके निर्मित बिल्डिंग को उपयोग में लाया जाये तथा शेष कार्य के लिए धनराशि मांग हेतु जिलाधिकारी शासन से पत्र व्यवहार कर उक्त योजना की विस्तृत समीक्षा व अनुश्रवण किया जाना सुनिश्चित करें। मेडिकल कालेज में वर्न यूनिट का निर्माण, आन्तरिक सड़कों का निर्माण, जनपद न्यायालय आगरा के आवासीय परिसर, जजेज कम्पाउण्ड में निर्माणाधीन 21 नग आवास, संरक्षण केन्द्र कुकथरी बाह, राजकीय आई0टी0आई0 अभैदोपुरा, अछनेरा के भूमि विवाद का निस्तारण की समीक्षा की गई तथा जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उक्त के अतिरिक्त जनपद आगरा की कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई, जिसमें एस0एन0 मेडिकल कालेज में सेंट्रल स्ट्रलाइजेशन सप्लाई विभाग में निर्माण एजेंसी बदलने, इंस्पेक्शन एण्ड सर्टिफिकेशन सेंटर कुबेरपुर को शीघ्र पूर्ण करने, लड़ामदा स्थित हस्तशिल्प व मूर्तिकला केन्द्र भवन का हस्तान्तरण, स्थानीय शिल्पियां को बढ़ावा देने हेतु शिल्प पर्यटन ग्राम, ताजगंज का सौन्दर्यीकरण की समीक्षा की गई तथा निर्देशित किया। कांशीराम आवास योजना पथौली की समीक्षा में बताया गया कि ए0डी0ए0 द्वारा 320 आवासों का निर्माण किया जाना है, जिसमें 260 आवास पूर्ण हैं, 74 आवासों पर स्थलीय कब्जा दिया जा चुका है शेष पर कब्जा दिलाने व आवंटन कराने की कार्यवाही प्रगति पर है। मण्डलायुक्त महोदय ने वहां पेयजल व्यवस्था पूर्ण कर शेष आवंटन की अनुपालन आख्या आगामी बैठक में देने को निर्देश दिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!