आगरालीक्स ..आगरा में पांच दिन की छुटटी के बाद स्कूल, बैंक और सरकारी कार्यालय खुल गए हैं। सुबह बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने में परिजन जुटे रहे, इसके कुछ देर बाद ही अपने ऑफिस जाने का समय हो गया।
गुरुवार को पांच दिन की छुटटी के बाद बैंक और सरकारी अस्पताल खुले तो भीड उमड पडी। सुबह से ही ऑफिस में चहल पहल रही, वहीं छुटटी के बाद लौटे कर्मचारी भी गपशप में लगे रहे। उधर, दोपहर होते होते बैंक और ऑफिस में भीड जुटने लग गई। इसके साथ ही छुटटी खत्म होने का असर सडकों पर भी दिखाई दिया, एमजी रोड से लेकर शहर के अन्य मार्गों पर वाहनों का लोड बढ गया।
बाजारों में रौनक
छुटटी के साथ ही त्योहारी मौसम में बाजारों में रौनक लौट आई है। शाम होते ही बडे से लेकर छोटे बाजारों में ग्राहकों की भीड लगने लगती है। करवाचौथ 19 अक्टूबर को है, इसके बाद दीवाली है, इसके चलते लोग खरीददारी में जुट गए हैं। लंबे समय से डंप चल रहे बाजार में जान लौट आई है। तमाम तरह के ब्रांड, वह भी लिमिटेड रेंज में उपलब्ध हैं। मोबाइल बाजार से लेकर इलेक्ट्रोनिक्स और कपडों के बाजार में लोगों की भीड लगने लगी है।
आॅनलाइन शॉपिंग का भी क्रेज
इस सबके बीच आॅफर से आॅनलाइन शॉपिंग का क्रेज भी बढा है, आगरा से बडे स्तर पर आॅनलाइन शॉपिंग की जा रही है। तमाम बडी कंपनियों ने आॅनलाइन शॉपिंग पर डिस्काउंट और डील शुरू कर दी है, इससे खुले बाजार में मिल रहे उत्पादों का रेट कम हो गया है। इसके चलते लोग आॅनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं।
Leave a comment