अलीगढ़लीक्स… हाड़ कंपाने वाली सर्दी से मिली राहत, दो दिन के लिए स्कूल किए गए थे बंद। कई जिलों में स्कूलों को लेकर नए आदेश जारी।गे जानें।
अलीगढ़ में तापमान डिग्री तक पहुंचने के साथ ही शीतलहर चलने से स्कूलों में दो दिन की छुटटी कर दी गई थी। कक्षा आठ तक के स्कूल 27 और 28 दिसंबर को बंद रहे, कक्षा नौ से 12 वीं तक के स्कूल सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक खोले गए।
सुबह से ही निकली धूप, सर्दी से मिली राहत
ऐसे में बुधवार को सुबह से ही धूप निकल आई है, सुबह कुछ देर के लिए शीतलहर चली। इसके बाद धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली है। बुधवार सुबह का तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे के बाद धूप और तेज हो गई। सर्दी में धूप निकलने से मौसम खुशनुमा हो गया है।
29 दिसंबर की छुटटी
गुरुवार यानी 29 दिसंबर को भी स्कूल नहीं खुलेंगे। अलीगढ़ के ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेन्द्र कुमार ढ़ाका ने बताया है कि अत्यधिक सर्दी के कारण जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा जनपद के समस्त बेसिक शिक्षा परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएससी, आईसीएससी एवं अन्य समस्त बोर्डों के विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 08 तक की कक्षाओं में 29 दिसंबर को अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा।