आगरालीक्स…. आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर छात्रा के साथ तीन घंटे तक गैंग रेप, आगरा पुलिस ने एक घंटे में पकड़े तीनी आरोपी, पुलिस पूछताछ में बोले छात्रा के साथ किया रेप.

औरेया की रहने वाली 12 वीं की छात्रा अपनी मौसी के घर नोएडा में रह रही थी, वहां वह एक फर्म में काम करती थी। 12 वीं की परीक्षा के चलते कुछ दिन पहले वह घर लौट आई थी, उसके फर्म मालिक पर पैसे रह गए थे उन्हें लेने के लिए नोएडा गई थी। मंगलवार रात को वह नोएडा से अपने घर जाने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे सेक्टर 37 से ईको गाड़ी में बैठी। गाड़ी में कई और सवारी भी बैठी हुई थी। रात एक बजे ईको गाड़ी यमुना एक्सप्रेस पर आगरा में कुबेरपुर इंटरचेंज पर पहुंची। यहां सवारी उतर गईं, ईको गाड़ी चालक ने कहा कि वह एत्मादपुर तक जा रहा है, रात में कुबेरपुर से गाड़ी मिलने में परेशानी होती। इसलिए वह ईको गाड़ी में एत्मादपुर तक जाने के लिए बैठ गई।
ईको गाड़ी सवार ने दो और साथी बुलाए, तीन घंटे तक किया गैंगरेप
छात्रा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कुबेरपुर से आगे चलते ही ईको गाड़ी में दो और युवक आकर बैठ गए। सुनसान जगह पर ले जाकर ईको गाड़ी रोक दी। तीनों युवक उसे पकड़ कर झाड़ियों में ले गए और रात एक से चार बजे तक उसके साथ रेप किया। युवती को बदहवास हालत में फिरोजाबाद जाने के लिए एक आटो में बिठा दिया।
सुबह सात बजे थाने पहुंचकर दी जानकारी, एक घंटे में तीनों आरोपी अरेस्ट
छात्रा सुबह सात बजे थाना एत्मादपुर पहुंची और जानकारी दी। डीसीपी वेस्ट सत्यजीत गुप्ता का मीडिया से कहना है कि छात्रा ने बताया कि वे आपस में टीटू, चाचा नाम ले रहे थे। पुलिस ने ईको सहित अन्य गाड़ियों के ड्राइवरों से पूछताछ की, करीब एक घंटे बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया, आरोपियों ने वारदात स्वीकार की है। छात्रा का मेडिकल कराया गया है और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।