Thursday , 29 October 2026
Home आगरा Agra News: Coach attendant did obscene act with girl in train, arrested…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Coach attendant did obscene act with girl in train, arrested…#agranews

240

आगरालीक्स…आगरा में ट्रेन के अंदर शर्मनाक हरकत. कोच अटेंडेंट ने युवती के साथ टॉयलेट में की शर्मनाक हरकत.

चलती ट्रेन के अंदर युवती के साथ शर्मनाक हरकत करने का मामला सामने आया है. जयपुर से एयर हॉस्टेज की परीक्षा देकर हुगली लौट रही युवती से कोच अटेंडेंट ने ट्रेन के टॉयलेट में उसके साथ अश्लील हरकत की और रास्ते में उसे धमकाता रहा. युवती ने इसकी शिकायत जीआरपी से की है. आगरा फोर्ट जीआरपी ने आरोपी कोच अटेंडेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे अरेस्ट कर लिया है.

ये है मामला
जीआरपी के अनुसार 29 दिसंबर को हुगली की रहने वलाी एक युवती एयर हॉस्टेज की परीक्षा देने के लिए जयपुर गई हुई थी. परीक्षा देने के बाद वह अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस से वापस लौट रही थी. उसकी टिकट एसी कोच की थी लेकिन वो कंफर्म नहीं थी. ऐसे में वह बिना कंफर्म के ट्रेन में बैठ गई. आरोप है कि कोच अटेंडेंट दीपक कुमार ने उसकी टिकट कंफर्म न होने की जानकारी दी. इस पर युवती ने सीट कंफर्म करने के लिए गया जिस पर दीपक ने कहा कि आगरा से उसकी टिकट कंफर्म करा देगा इसके लिए उसे टिकट का जो भी अंतर आएगा उतने रुपये देने होंगे.

आरोप है कि आगरा आने से पहले उससे कहा ​गया कि वह टीटी के आने पर टायलेट में चली जाए जिसके बाद वह टीटी से बात कर टिकट कंफर्म करा देगा. आगरा फोर्ट स्टेशन पर युवती टीटी आने पर टायलेट में चली गई. आरोप है कि इसके बाद कोच अटेंडेंट दीपक ने युवती से​ टिकट कंफर्म होने की बात कही और जबरन टॉयलेट में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ करने लगा. जब युवती ने विरोध किया तो वह धमकाते हुए वहां से भाग गया.

कानपुर स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो युवती वहां उतर गई और उसने पूरी जानकारी जीआरपी को दी जिस पर उसे जयपुर में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही गई. जयपुर में जीआरपी ने उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया और घटना आगरा फोर्अ जीआरपी को सौंप दी गई. एसपी जीआरपी के निर्देश पर आगरा फोर्ट जीआरपी ने टीम गठित कर आरोपी दीपक को उसके गांव भरतपुर गांव नावर से आज अरेस्ट कर लिया. आरोपी को जेल भेजा गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 29th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: 18 kidney patients received free medical consultation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी ने लगाया गुर्दा रोगियों के लिए...

आगरा

Agra News: A mehendi camp was organized in Agra for Karwa Chauth…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में करवाचौथ को लेकर लगा मेहंदी शिविर. 150 प्रशिक्षित बालिकाओं ने...

आगरा

Agra News: Two more festival special trains will run via Agra Cantt during Diwali…#agranews

आगरालीक्स…दिवाली पर आगरा कैंट होकर दो और त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. एक...

error: Content is protected !!