नोएडालीक्स …….न्यू ईयर पार्टी में युवती के साथ जबरदस्ती सेल्फी लेने पर मारपीट, चार लोग घायल।

गौर सिटी एवेन्यू, पार्क नोएडा सेंट्रल जोन में शनिवार को न्यू ईयर पार्टी आयोजित की गई। यहां पार्क में न्यू ईयर की पार्टी चल रही थी। पार्टी के दौरान एक युवती के साथ पार्टी में शामिल लोग सेल्फी लेने लगे, फोटो खींचने लगे, इस पर युवती ने आपत्ति की, युवती के परिजनों ने भी सेल्फी और फोटो लेने से मना किया। इसे लेकर विवाद हो गया और मारपीट होने लगी।
विरोध करने पर मारपीट
आरोप है कि सेल्फी लेने से इन्कार करने पर दबंग भड़क गए, उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में चार लोग घायल हो गए, आरोप है कि दबंगों ने दो महिलाओं के साथ अभद्रता की। मारपीट की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया, दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।